श्रीनगर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक-दूसरी तरफ गोलीबारी की।
रक्षा सूत्रों ने कहा कि आज पाकिस्तानी सेना ने धानी, सादपोरा और आमरू इलाकों में भारतीय चौकियों पर बगैर किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की।
सूत्रों ने कहा, “हमारी चौकियों ने प्रभावी और जोरदार तरीके से जवाब दिया। हमारी तरफ किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath