कर्नाटक : खनन कारोबारी रेड्डी अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए

बेंगलुरू, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी पोंजी मामले में शनिवार को राज्य के केंद्रीय अपराध शाखा के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए।

सीसीबी के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, “करोड़ों रुपये के पोंजी स्कीम मामले में संलिप्तता के आरोप के सिलसिले में रेड्डी अपने वकील के साथ जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए।”

शहर की एक अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में रेड्डी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, उसके बाद रेड्डी शनिवार को जांच अधिकारी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए।

अपराध शाखा का आरोप है कि रेड्डी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पोंजी स्कीम जांच में आरोपियों को बचाने का काम किया।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में मंत्री रहे रेड्डी करोड़ों रुपये के खनन घोटाला मामले में जमानत पर बाहर हैं।

अपराध शाखा के समक्ष पेश होने से पहले स्थानीय टीवी चैनलों पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें रेड्डी कह रहे हैं कि वह न तो हैदराबाद में छुपे हैं और न ही भगोड़ा हैं।

रेड्डी ने वीडियो क्लिप में कहा कि कुछ टीवी चैनल चला रहे हैं कि वह हैदराबाद में हैं, जबकि मैं बेंगलुरू में ही हूं और अपराध शाखा के समक्ष पेश होने जा रहा हूं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493