नोएडा : 4 वांछित अपराधी गिरफ्तार

नोएडा, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अपहरण व जबरन वसूली में शामिल चार लोगों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

नोएडा, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अपहरण व जबरन वसूली में शामिल चार लोगों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि नोएडा पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद गैंग को पकड़ने के लिए सेक्टर 15 में जाल बिछाया।

यह गैंग कई महीनों से दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा में पुलिस की गिरफ्तारी से बचता आ रहा था।

गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय पाल शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि रविवार देर शाम मुठभेड़ शुरू हुई, तब जाकर सुबह में इनकी गिरफ्तारी हो सकी।

मुठभेड़ में किसी को चोट नहीं आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493