श्रीनगर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी केरन सेक्टर में मारे गए। दोनों भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath