नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मंगलवार को संसदीय मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया, जिसे अबतक अनंत कुमार संभाल रहे थे, जिनका सोमवार को बेंगलुरू में निधन हो गया।
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान के अनुसार, सांख्यिकी मंत्री सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का प्रभार दे दिया गया है, जिसे भी अनंत कुमार संभाल रहे थे।
राष्ट्रपति ने विभागों का यह आवंटन प्रधानमंत्री की सलाह पर किया है।
dharmpath.com dharmpath