अंबर ‘एक्वामैन’ की भूमिका के लिए रोजाना 5 घंटे कर रहीं कसरत

लॉस एंजेलिस, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अंबर हर्ड आगामी फिल्म ‘एक्वामैन’ के लिए पिछले छह महीनों से रोजाना पांच घंटे कसरत कर रही हैं।

हर्ड ने शेप पत्रिका से कहा, “मैं छह महीने से कठोर प्रशिक्षण ले रही हूं। इसमें बहुत सारा वेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल है, साथ ही इसमें विशेष मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण भी शामिल है। मैं रोजाना पांच घंटे कसरत कर रही हूं।”

अभिनेत्री यह सुनिश्चित करती है कि उसके वर्कआउट्स कभी भी ‘बाध्यता’ की तरह ना लगे।

उन्होंने कहा, “जब मैं फिल्मों के लिए तैयारी नहीं करती, तो मुझे ज्यादा आजादी मिलती है, और मैं अपने जीवन में कसरत को शामिल करती हूं, ताकि इसका आनंद उठा सकूं और यह मुझे किसी बाध्यता की तरह नहीं लगता। मुझे दौड़ना पसंद है, क्योंकि यह तनाव दूर करने का और दिमाग को साफ करने का और रिफोकस करने का एक तरीका है।”

उन्होंने आगे कहा, “साथ ही मैं इसे कहीं भी कर सकती हूं, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा यात्राएं करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493