आस्ट्रेलिया में 2019 प्री-सीजन मैच खेलेगा युनाइटेड

लंदन, 21 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने घोषणा की है कि वह 2019 प्री-सीजन दौरे के मैच अमेरिका में खेलेगा।

युनाइटेड क्लब के ये मैच लीड्स युनाइटेड और पर्थ ग्लोरी में खेले जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, युनाइटेड क्लब के 2019 दौरे के पहले चरण के कार्यक्रम की घोषणा जल्द होगी। युनाइटेड क्लब हालांकि, अगले सीजन में दो मैच खेलेगा।

ये मैच ऑप्टस स्टेडियम और लीड्स युनाइटेड में होंगे। पहला मैच 13 जुलाई को और दूसरा मैच 17 जुलाई को होगा।

युनाइटेड क्लब के अमेरिकी दौरे की शुरुआत 1967 में हुई थी और अगले साल क्लब का पांचवां दौरा होगा।

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब के कार्यकारी उप-चेयरमैन एड वुडवार्ड ने कहा, “पर्थ में हमने पिछला मैच 1975 में खेला था। इसके बाद 44 साल तक कोई मैच नहीं हुआ। हम वेस्टर्न आस्ट्रेलिया में वापसी से खुश हैं। हम इसमें न केवल एक, बल्कि दो मैच खेलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493