काबुल, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के फराह प्रांत में एक काफिले पर तालिबान ने हमला कर दिया जिसमें 18 पुलिसकर्मी मारे गए।
एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “आतंकवादियों ने रविवार शाम जुवेन जिले में पुलिस काफिले पर हमला किया। शुरुआती जानकारी में 18 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है।”
उन्होंने कहा कि कई पुलिस अधिकारी हमले के बाद से लापता हैं।
कई आतंकवादी भी मारे और घायल हुए हैं लेकिन इनकी संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।
dharmpath.com dharmpath