बिहार : मुंगेर में भारी मात्रा में कारतूस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले में अवैध हथियार और गोलियां (कारतूस) बरामद होने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक घर से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने यहां शनिवार को बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आईटीसी कलोनी, शंकरपुर के एक घर में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने पूरे घर की घेराबंदी कर दी, इस दौरान पुलिस को देख आरोपी घर के पीछे से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति सरफराज आलम की निशानदेही पर उस घर से पुलिस ने विभिन्न प्रकार की 438 गोलियां बरामद की। सरफराज कुख्यात हथियार तस्कर मंजर आलम उर्फ मंजी का भांजा बताया जा रहा है। वह पहले भी हथियार तस्करी के मामले में सक्रिय रहा है।

एसपी के मुताबिक, सरफराज पहले भी अपने मामा के साथ हथियार तस्करी में दिल्ली की तिहाड़ जेल जा चुका है।

पुलिस ने मुंगेर से पिछले ढाई महीने के दौरान 21 अवैध एके-47 राइफल बरामद कर चुकी है। इस मामले में अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493