छग : सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत

नगर पुलिस अधीक्षक कृष्णा पटेल ने बताया, “हादसा भाटागांव के फिल्टर प्लांट के सामने हुआ। युवक अमेरिका में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आया हुआ था।”

उन्होंने कहा, “मृतक का नाम प्रांजल त्रिपाठी है, जो रायपुर के वालफोर्ट सिटी का रहने वाला था। वह शनिवार रात अपने परिवार के साथ दो कार में सवार होकर होटल में खाना खाने गया था। वापस लौटते समय युवक अपनी कार में अकेले था।”

घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493