श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीनगर शहर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही, यहां का तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीनगर शहर में बीती रात मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही, यहां का तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तापमान में और अधिक गिरावट होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान साफ रहने के कारण श्रीनगर में बीती रात यहां मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात रही।”

उन्होंने कहा, “आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।”

पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, राज्य में लेह सर्वाधिक ठंडा रहा, यहां का तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि कारगिल का तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, कटरा का 8.8 डिग्री, बनिहाल का 1.7, बटोट का 4.6 डिग्री, और भदरवाह का 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493