मोदी 2 भारत बना रहे : राहुल

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। फसलों की कीमत में गिरावट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मोदी दो भारत बना रहे हैं -एक कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए और दूसरा किसानों के लिए।

गांधी ने ट्वीट किया, “मोदी जी दो भारत का निर्माण कर रहे हैं। एक भारत में अनिल अंबानी हैं, जिसे मोदी जी राफेल सौदे के माध्यम से 30,000 करोड़ रुपये दे रहे हैं, जबकि उन्हें विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ किसानों को 750 किलोग्राम प्याज के लिए केवल 1,040 रुपये दिए जा रहे हैं, जो कि चार महीनों की कड़ी मेहनत से उपजाए गए हैं।”

महाराष्ट्र के एक किसान को 750 किलोग्राम प्याज बेचने पर महज 1,064 रुपये मिले, जिसे उसने विरोध स्वरूप मोदी को भेज दिया था।

गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में किसान संगठनों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। किसान कर्ज माफी और फसलों की उचित कीमत की मांग कर रहे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493