पिक्सल 3 स्मार्टफोन के लिए गूगल भारत में लाया ई-सिम

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। गूगल ने मंगलवार को भारत में अपने ‘पिक्सल 3’ स्मार्टफोनों के लिए रिलायंस और एयरटेल टेलीकॉम कैरियर्स के साथ ई-सिम वायरलेस सेवा लाने की घोषणा की।

गूगल पिछले साल प्रोजेक्ट फाई के साथ ई-सिम सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन लाने वाली पहली वेंडर थी। ‘प्रोजेक्ट फाई’ को अब ‘गूगल फाई’ कहा जाता है।

‘पार्टनरशिप्स एट गूगल’ के निदेशक केरी लेनहार्ट होगन ने एक बयान में कहा, “आगामी कुछ महीनों में अमेरिका में स्प्रिंट, इंग्लैंड में ईई, भारत में एयरटेल और रिलायंस जियो और कई अन्य देशों में ट्रफोन और गिग्स्की भी ‘पिक्सल 3’ स्मार्टफोन्स के लिए ई-सिम की सुविधा लाने वाली हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर आप जर्मनी में हैं तो जल्दी से डच टेलीकॉम और वोडाफोन से ई-सिम फंक्शन वाले ‘पिक्सल 3’ फोन तलाशें।”

ई-सिम के साथ पहला प्रमुख स्मार्टफोन ‘पिक्सल 2’ था। ई-सिम ऐसी सिम होती है, जो आपको सिर्फ एक क्लिक से कैरियर नेटवर्क से तुरंत जोड़ देती है।

ई-सिम के साथ उपयोगकर्ता एंड्रोएड स्मार्टफोन के क्रोमबुक से वियर ओएस स्मार्टवाच के गूगल ईकोसिस्टम में विभिन्न डिवाइसेस को कनेक्ट कर सकता है।

गूगल ने कहा, “ईकोसिस्टम में लगातार और साधारण एक्सपीरिएंस लागू करने के लिए हम एक ऐसा प्रोग्राम क्रिएट कर रहे हैं जिससे एंड्रोएड डिवाइस निर्माता ई-सिम को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन बना सकेंगे।”

अक्टूबर में लांच हुए ‘पिक्सल 3’ के 64 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 71,000 रुपये तथा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 80,000 रुपये तक है।

‘पिक्सल 3 एक्सएल’ के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 83,000 रुपये तथा 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 92,000 रुपये तक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493