मप्र में धुंध बढ़ी

भोपाल, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में ठंड के साथ धुंध का भी असर बढ़ चला है, बुधवार की सुबह राज्य के कई हिस्सों में धुंध छाई रही।

भोपाल, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में ठंड के साथ धुंध का भी असर बढ़ चला है, बुधवार की सुबह राज्य के कई हिस्सों में धुंध छाई रही।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, बुधवार की सुबह धुंध के साथ सर्द मौसम ने ठिठुरन पैदा कर दी। दिन चढ़ने के साथ खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई और मौसम सुहावना हो गया। राज्य में रात और सुबह के समय ठंड का जोर बढ़ गया है। तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रह सकता है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.2, ग्वालियर का 7.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493