बिहार में मौसम साफ, पारा लुढ़का

पटना, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह धूप निकली है और मौसम साफ है।

पटना, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह धूप निकली है और मौसम साफ है।

पटना में गुरुवार के न्यूनतम तापमान में बुधवार की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जबकि कुछ क्षेत्रों में कोहरा भी बढ़ने के आसार हैं।”

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493