चतुर्वेदी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शोक प्रकट किया है। पद्मश्री से सम्मानित चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष थे। उनका निधन अपने गृहनगर बिलासपुर के निजी अस्पताल में हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पण्डित श्यामलाल चतुर्वेदी के निधन से छत्तीसगढ़ में साहित्य और पत्रकारिता के एक सुनहरे युग का अंत हो गया।
मुख्यमंत्री ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसी वर्ष तीन अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री से सम्मानित किया था।
dharmpath.com dharmpath