जम्मू, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारत और पाकिस्तान के जवानों के बीच गोलीबारी हुई।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने यहां कहा, “पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 9 बजे नियंत्रण रेखा के पास सुंदरबनी क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”
उन्होंने कहा, “भारतीय पक्ष ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। हमारे तरफ से किसी के भी हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath