कांग्रेस को 11 दिसंबर भारी पड़ेगा : छग भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम सत्य का सामना 11 दिसंबर को करेगी। कांग्रेस जनादेश के प्रबल प्रवाह में तिनके की मानिंद बह जाएगी। पार्टी ने कांग्रेस नेताओं को महज अनुमानों की सपनीली दुनिया से बाहर निकलने और भाषा में मर्यादा और संयम बरतने की भी नसीहत दी है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय- संतोष पांडेय, डॉ. सुभाऊराम कश्यप और गिरधर गुप्ता ने कहा कि एक्जिट पोल के आंकड़ों का संकलन अलग-अलग समय व स्थानों पर किया जाता है और वे एक अनुमान भर होते हैं। प्रामाणिकता तो किसी राजनीतिक दल की सरकार के विकास कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं, संगठन-शक्ति और कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ-समर्पण से आती है और भाजपा इस कसौटी पर सौ फीसदी खरी उतरी है।

उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि यूं तो कांग्रेस के नेता मतदान के बाद से ही कुतर्कों का जाल बुन रहे हैं और अपने झूठ के प्रपंच से छत्तीसगढ़ को गुमराह कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्रियों ने कहा कि एक्जिट पोल के महज अनुमानित आंकड़ों पर इठलाते कांग्रेस नेता जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस अपनी तयशुदा हार से बौखला गई है और नितांत अलोकतांत्रिक आचरण पर उतर गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493