दिल्ली में सुबह कोहरा, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। इसके साथ वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य 8.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।

तापमान में गिरावट से दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बिगड़ी है।

दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 रहा, जबकि सोमवार शाम 4 बजे यह 403 दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,”सुबह धुंध और हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा, हालांकि, बाद में आंशिक बदली छाने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की भी संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493