तेलंगाना विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी घटी

हैदराबाद, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी घटकर पांच फीसदी रह गई है।

वहीं, विधनासभा भंग होने से पहले महिलाओं की हिस्सेदारी 7.5 फीसदी थी।

राज्य में सात दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में सिर्फ छह महिलाओं ने जीत दर्ज की है। इससे पहले विधानसभा में नौ महिला विधायक थीं।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और कांग्रेस की तीन-तीन उम्मीदवार इस बार जीती हैं। इनमें से तीन जनजातीय समुदाय की हैं।

विधानसभा भंग होने से पहले सदन की डिप्टी स्पीकर रहीं पद्मा देवेंद्र रेड्डी को दोबारा चुन लिया गया है। जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाली रेखा नाइक और जी.सुनीता रेड्डी भी अपनी-अपनी सीटें बचाए रखने में कामयाब हुई हैं।

कांग्रेस पार्टी की डी.अनासूया ने मुलुग निर्वाचन क्षेत्र से मंत्री अजमीरा चंदूलाल को हरा दिया। येलान्डू से बी.हरिप्रिया चुनी गई हैं। अविभाजित आंध्र प्रदेश की पूर्व मंत्री सुबिता इंद्र रेड्डी जीत गई हैं।

कांग्रेस ने 11 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था, जिनमें से आठ चुनाव हार गई हैं। इनमें पूर्व मंत्री जी.गीता रेड्डी, डी.के.अरुणा, सुनीता लक्ष्मा रेड्डी और कोंन्डा सुरेखा हैं।

पिछली बार कैबिनेट में महिलाओं को जगह नहीं देकर आलोचना झेल चुकी टीआरएस ने इस बार चार महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था।

तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक एन.टी.रामा राव की पोती एन.सुहासिनी चुनाव हार गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493