तेलंगाना : केसीआर गुरुवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

हैदराबाद, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को शपथ लेंगे। केसीआर का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा।

तेलंगाना से जुड़े सूत्रों ने कहा कि वह राजभवन में दोपहर बाद 1.30 बजे आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

टीआरएस के कुछ विधायकों के भी केसीआर के साथ शपथ लेने की उम्मीद है। लोगों के बीच के.चंद्रशेखर राव, केसीआर के नाम से लोकप्रिय हैं।

बाद में टीआरएस के नवनिर्वाचित विधायकों की तेलंगाना भवन में बैठक होगी, जहां वे केसीआर को अपना नेता चुनेंगे।

तेलंगाना में 7 दिसंबर को हुए चुनाव में 119 सदस्यीय विधानसभा में टीआरएस को 88 सीटें हासिल हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493