बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि बुधवार सुबह बासागुड़ा थाना क्षेत्र से केंद्रीय सुरक्षा बल और बस्तर रिजर्व पुलिस का एक संयुक्त दल गश्त पर निकला था। जैसे ही यह दल र्तेम के जंगल के पास पहुंचा, घात लगाए बैठे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की । दोनों ओर से लगभग आधे घंटे गोलीबारी हुई और नक्सली भाग गए।
सिन्हा ने कहा कि घटना स्थल की सर्चिग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है, जो जनमिलिशिया कमांडर था। घटनास्थल से हथियार, 25 नग आईडी एवं बारूद का जखीरा बरामद किया गया।
dharmpath.com dharmpath