उप्र : कर्जे में दबे शख्स ने पत्नी को मार आत्महत्या की

लखनऊ, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कर्ज तले दबे शख्स ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

कुवंरनगर में बाबू लाल ने देर रात अपनी पत्नी बबीता के सिर पर वार किया और फिर अपनी बेटी का गला घोंट दिया।

दोनों की मौत के बाद शख्स ने चादर से फांसी का फंदा बनाकर लटककर आत्महत्या कर ली।

इस घटना में हालांकि बेटी जीवित बच गई। वह केवल बेहोश हुई थी।

यह घटना गुरुवार को उस समय उजागर हुई, जब एक पड़ोसी उनके घर पर पहुंचा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेटी ने ही पूरी घटना की जानकारी पुलिस और पड़ोसी को दी।

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक बढ़ते कर्ज के कारण बहुत परेशान था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493