जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में 6 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में अलकायदा से संबद्ध जाकिर मूसा के आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल हिंद के छह आतंकवादी मारे गए।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, “त्राल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए। इनके पास से हथियार और युद्ध में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बरामद की गईं। अभियान खत्म हो गया है।”

मारा गया कश्मीरी आतंकवादी आरामपोरा गांव का है, जहां तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। मारे गए आतंकवादियों में से सोलिहा उर्फ रेहान खान, जाकिर मूसा का उप-प्रमुख है।

जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा एवं घाटी और बनिहाल के बीच रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

पुलिस ने कहा कि अब तक मारे गए एक अन्य की पहचान विदेशी आतंकवादी के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के सैनिकों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सैनिकों और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने आतंकवादियों कि मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलते ही आरामपोरा गांव को घेर लिया।

उन्होंने बताया, “जैसे ही घेराव कड़ा हुआ, आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें जाकिर मूसा के आतंकी संगठन से जुड़े छह आतंकवादी मारे गए।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, “मारे गए अन्य आतंकवादियों की सही पहचान का पता लगाया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493