कोलकाता में बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला

कोलकाता, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला को चाकू घोंपकर घायल कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा, “71 वर्षीय जयश्री चक्रवर्ती शुक्रवार को सॉल्ट लेक के पूर्वांचल हाउसिंग सोसाइटी में स्थित अपने अपार्टमेंट में अकेली थी जब एक व्यक्ति ने उनके दरवाजे की घंटी बढ़ाई और अपना इलाज कराने के लिए उनसे रुपये मांगे।”

महिला उसे पैसे देने के लिए मुड़ी जब उस व्यक्ति ने उन पर धारदार वस्तु से हमला कर दिया। महिला घायल हो गई जबकि हमलावर और अधिक रुपये लेकर भाग गया।

अधिकारी ने कहा, “महिला अभी ठीक हैं। हम सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493