निहारिका पाहवा ने ईवा इंडिया की सौंदर्य प्रतियोगिता जीती

नई दिल्ली, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। ईवा इंडिया की इस वर्ष की सौंदर्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले का आयोजन यहां के द्वारका स्थित होटल ताज में किया गया। इस आयोजन में मिस कंगनिअल का खिताब निहारिका पाहवा ने जीता। मिस कैटवाक का खिताब नेहा विश्वकर्मा को मिला और मिस टूरिज्म के खिताब से देविका पारेक नवाजी गईं।

शनिवार की शाम हुए ग्रैंड फिनाले में राजनेता सलमान खुर्शीद, बॉलीवुड फिल्म निर्माता विनोद बच्चन, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से चर्चा में आए अभिनेता सन्नी सिंह, अक्षय सेठी, गिरीश बिंद्रा, गायिका शिबानी कश्यप, रोजी अहलुवालिआ, सिमरन आहूजा एवं आईएएस अधिकारी सत्यजीत राजन जैसी हस्तियों की मौजूदगी रही।

इस मौके पर ईवा इंडिया की संस्थापक व ‘हॉस्पिटैलिटी इंडिया’ नामक पत्रिका की संपादक रजनी कालरा ने कहा, “ईवा इंडिया लड़कियों को हर पहलू में सशक्त करने की एक पहल है। यह एक प्रोत्साहन है हमारे समाज की लड़कियों को सुविधा क्षेत्र से निकालकर दुनिया और अनदेखी चुनौतियों को अपनी सूझबूझ से जीतकर अपना निशान छोड़ने का।”

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों व सहभागियों की मदद से परविर्तन का लंबा एवं संघर्षपूर्ण सफर पूरा करके प्रतियोगी यहां तक पहुंची हैं। कड़े प्रशिक्षण, फोटो शूट और दौरों के बाद ये आज स्टेज तक पहुंची हैं। इन सभी ने कड़ी मेहनत एवं संघर्ष से ये खिताब हासिल किए हैं।

बकौल रजनी कालरा, इस प्रतियोगिता की शीर्ष 3 विजेताओं को क्रमश: 5 लाख रुपये, 3 लाख रुपये एवं 1 लाख रुपये के मूल्यवान तोहफों से नवाजा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493