कश्मीर, लद्दाख में शीतलहर का प्रकोप

श्रीनगर, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट के साथ ही शनिवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है।

श्रीनगर, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट के साथ ही शनिवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है।

घाटी और लद्दाख क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी है और तापमान हिमांक बिंदू से कई डिग्री नीचे चला गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पहलगाम में तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे जबकि गुलमर्ग में तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे रहा।

शून्य से 21.1 डिग्री कम तापमान के साथ द्रास में बीती रात न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा और शनिवार को यह राज्य में सबसे ठंडा रहा।

लेह में तापमान शून्य से 17.5 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 16.7 डिग्री नीचे रहा।

जम्मू में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा में चार डिग्री सेल्सियस, बटोटे में एक डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.7 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493