उप्र : सड़क दुर्घटना में 8 मरे

लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को नए साल के मौके पर एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। राज्य के चंदौली जिले में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोग मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को नए साल के मौके पर एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। राज्य के चंदौली जिले में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोग मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने आईएएनएस को बताया कि एक ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती गांव इलिया में सड़क किनारे बसी एक दलित बस्ती में जा घुसा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493