ओडिशा : नाव दुर्घटना में 9 की मौत

भुवनेश्वर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में लोगों को ले जा रही एक नाव महानदी में पलट गई, जिसमें सात बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई।

भुवनेश्वर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में लोगों को ले जा रही एक नाव महानदी में पलट गई, जिसमें सात बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई।

नाव बुधवार शाम को पलटी। इस पर करीब 55 लोग सवार थे।

एक महिला का शव बुधवार रात को बरामद किया गया, आठ शवों को गुरुवार सुबह निकाला गया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

केंद्रपाड़ा जिला कलेक्टर दसरथी सत्पथी ने कहा कि करीब 6 साल का एक बच्चा अभी भी लापता है। उन्होंने कहा कि बच्चे की तलाश के लिए अभियान जारी है।

सभी पीड़ित जगतसिंहपुर जिले के हसीना गांव के निवासी हैं। यह दुर्घटना तब घटी जब वे पिकनिक मनाकर लौट रहे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493