कश्मीर : मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 3 जवान घायल (लीड-2)

श्रीनगर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं जबकि तीन जवान घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि त्राल तहसील के गुलशन पोरा गांव में छिपे हुए आतंकवादियों के साथ जारी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “अभी तक किसी आतंकवादी का शव बरामद नहीं हुआ है। अभियान जारी है।”

गुलशन पोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। छिपे हुए आतंकवादियों ने घेराबंदी देखकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें तीन सैनिक घायल हो गए। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493