मोदी ने पर्वतारोही अरुणिमा को अंटार्कटिका का सर्वोच्च शिखर फतह करने पर बधाई दी

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को सफलतापूर्वक अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन की चढ़ाई के लिए बधाई दी।

मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “अरुणिमा सिन्हा को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए बधाई।”

उन्होंने कहा, “वह भारत का गर्व हैं, जिसने अपनी मेहनत व लगन से खुद की पहचान बनाई है। उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

अरुणिमा पहली दिव्यांग महिला हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। अरुणिमा ने गुरुवार के अपनी हालिया सफलता को लेकर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को टैग किया था।

उन्होंने लिखा, “इंतजार खत्म हुआ, हमें आपके साथ साझा करते हुए खुशी हो रही कि माउंट विन्सन (अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी ) पर चढ़ाई करने वाली दुनिया की पहली दिव्यांग महिला का विश्व रिकॉर्ड हमारे देश के नाम पर हो गया है।”

उन्होंने लिखा, “सभी के आशीर्वाद व प्रार्थना के लिए आभार, जय हिंद।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493