पिछले कुम्भ से अच्छा है जल-योगी

प्रयागराज-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज में पौराणिक महत्त्व के अक्षय वट के दर्शन के लिए अकबर के किले के द्वार खोल दिए. इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने अक्षयवट का दर्शन पूजन किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पन्द्रहवें अप्रवासी भारतीय सम्मेलन में आए प्रवासी कुम्भ में आयेंगे. ये अप्रवासी भारतीय टेंट सिटी में ही रुकेंगे.

उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में सबसे अच्छा जल संगम में है. पूरे आयोजन में इसी तरह स्वच्छ गंगा जल उपलब्ध होगा. गंगोत्री से लेकर प्रयागराज तक गंदे नालों को गंगा में गिरने से रोका गया है. श्रद्धालुओं के लिए अक्षयवट खुलने से गौरव की अनुभूति हो रही है.

450 वर्षों के बाद अक्षयवट और सरस्वती कूप श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है. केन्द्र और प्रदेश सरकार ने प्रयाग राज के विकास का कार्य किया है. इसमें जल, थल और नभ से आवागमन की सुविधा प्रदान की जा रही है. 15 फ्लाईओवर, अण्डर ब्रिज बने, 264 सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है. चौराहों का भी चौड़ीकरण और सौन्दर्यीकरण किया गया है. मेला क्षेत्र का एरिया बढ़ाया गया है. 22 पान्टून ब्रिज बनाए गए हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493