टीवी पर 4 करोड़ लोगों ने ट्रंप के प्राइम टाइम संबोधन को सुना

न्ययार्क, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्राइम टाइम संबोधन को मंगलवार की रात करीब चार करोड़ टीवी दर्शकों ने सुना। ट्रंप ने सीमा सुरक्षा और सरकार की कामबंदी पर नौ मिनट का भाषण दिया था।

अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की अग्रणी सूचना व गणना करने वाली कंपनी नील्सन द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जनवरी की तुलना में ट्रंप के भाषण को सुनने वालों की तादाद में कमी आई है। पिछले साल 4.56 करोड़ दर्शकों को उन्होंने आकर्षित किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा सबसे ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करने का पिछला ऐतिहासिक संबोधन बराक ओबामा का है जब 2011 में उन्होंने अलकायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन की मौत की घोषणा की थी। उनके इस संबोधन को 5.65 करोड़ लोगों ने सुना।

ट्रंप के संबोधन के दर्शकों में तीन बड़े समाचार चैनल- फॉक्स न्यूज, सीएनएन और एमएसएनबीसी के 1.6 करोड़ दर्शक भी शामिल हैं। बाकी 2.4 करोड़ लोगों ने प्रमुख प्रसारण नेटवर्क पर विशेष बुलेटिन देखा।

नील्सन के इस आकलन में ट्रंप के भाषण को ऑनलाइन स्ट्रीम पर देखने वाले अमेरिका के लोग शामिल नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493