महिला निर्देशकों संग काम करना पसंद : विक्रांत मैसी

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पिछली कुछ फिल्मों में महिला निर्देशकों के साथ काम कर चुके अभिनेता विक्रांत मैसी का कहना है कि उन्हें महिला निर्देशकों के साथ काम करने में अच्छा लगता है।

वह मेघना गुलजार के साथ ‘छपाक’ फिल्म में काम करेंगे, जिसकी शूटिंग मार्च से शुरू होगी। इसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं।

विक्रांत ने साल 2018 में तीन महिला निर्देशकों के साथ काम किया। जिसमें जोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’, अलंकृता श्रीवास्तव की ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरखा’ और सीमा पाहवा की ‘पिंड दान’ हैं।

इस साल उनके पास दो फिल्में हैं, जिनमें श्रीवास्तव की ‘डॉली किट्टी और वो चमके सितारे’ है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके अलावा मेघना की ‘छपाक’ है।

वह महिलाओं के परिप्रेक्ष्य में अंतर महसूस करती हैं।

विक्रांत ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “मैं अपने अनुभव से यह कह सकता हूं कि मैं नहीं जानता कि महिलाएं दुनिया को कैसे देखती हैं, लेकिन यह पुरुषों की तुलना में काफी अलग है।”

उन्होंने कहा, “यह बात सुनिश्चित है कि महिलाएं, पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक दयालु, संवेदनशील और भावनात्मक होती हैं।”

महिला निर्देशकों संग काम के बारे में उन्होंने कहा, “मैं महिला निर्देशकों के साथ काम करना पसंद करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493