बीगो लाइव पर लोगों को प्रेरित कर रही हैं पैरालम्पिक खिलाड़ी संगीता

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पैरालम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी जोधपुर की संगीता बिश्नोई लाइव स्ट्रीमिग एप बीगो लाइव पर प्रेरक लैक्चर दे कई लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

महज छह साल की उम्र में एक हादसे में अपना दाहिना हाथ और बायां पैर गंवा चुकी संगीता पेशे से धावक हैं और उन्होंने 2003 में मिनी पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीत कर वाहवाही लूटी थी।

वह इसी साल जनवरी में राजस्थान में होने वाली स्टेट चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने को तैयार हैं। 2004 में दिल्ली सरकार ने उन्हें 10,000 हजार रुपये देकर सम्मानित किया था।

बीगो ने एक बयान जारी कर संगीता के योगदान को सराहा और कहा, “लाइव स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री लोगों से बात करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। इसी के माध्यम से नई प्रतिभा के लिए दरवाजे खुले हैं। यहां हम काफी अलग-अलग लोगों से मिलते हैं। कई लोग नकारात्मक टिप्पणी भी देते हैं, लेकिन संगीता ने इसे सकारात्मक तरीके से लिया है। यहां आप उन लोगों से भी मिलते हो जो आपको प्रेरित करते हैं।”

संगीता साइकिल भी चलाती हैं और अपने फोलोअर्स से ऐसा करने को भी कहती हैं। उनका मानना है कि वह बीगो लाइव से लोगों को प्रेरित कर सकती हैं और उनमें आत्मविश्वास जगा सकती हैं। वह यह संदेश देना चाहती हैं कि अगर वह कर सकती हैं तो कोई भी कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493