छग : गणतंत्र दिवस पर राज्य में ध्वजारोहण करने वालों की सूची जारी

इस दौरान सभी मंत्री और विधायक जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। ऐसा पहली बार है, जब गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के स्थान पर मुख्यमंत्री राजधानी के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

विभाग से जारी सूची के अनुसार, कोरबा में मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सरगुजा में मंत्री टी.एस. सिंहदेव, सूरजपुर में मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरिया में विधायक अंबिका सिंहदेव, बलरामपुर में विधायक बृहस्पत सिंह, जशपुर में विधायक रामपुकार सिंह ठाकुर, बिलासपुर में रश्मि सिंह, मुंगेली में जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा बघेल, रायगढ़ में मंत्री उमेश पटेल, बलौदाबाजार में मंत्री शिव कुमार डहरिया, धमतरी में विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, महासमुंद में मंत्री गुरु रूद्र कुमार, गरियाबंद में विधायक अमितेश शुक्ल, दुर्ग में मंत्री तामम्रध्वज साहू, बेमेतरा में विधायक आशीष छाबड़ा, बालोद में मंत्री अनिल भेड़िया, कवर्धा में मंत्री मोहम्मद अकबर, राजनंदगांव में मंत्री रवींद्र चौबे, बस्तर (जगदलपुर) में मंत्री कवासी लखमा जनता के बीच संदेश देंगे।

उनके अलावा, कांकेर में विधायक मनोज मंडावी, कोंडागांव में विधायक मोहन लाल मरकाम, दन्तेवाड़ा में विधायक दीपक बैज, सुकमा में विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी और नारायणपुर में चंदन कश्यप ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493