अटल पर निबंध लिखने वाले 18 प्रतिभागियों को मिलेगा वजीफा

पूर्णिया, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संस्मरण में आयोजित किए गए राज्यस्तरीय वार्षिक अटल निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले से कुल 18 प्रतिभागियों का चुनाव किया गया जिन्हें एक-एक हजार रुपये की स्कॉलरशिप अगले 24 महीने तक दी जाएगी।

पूर्णिया लोकसभा विकास परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में पूर्णिया के पूर्व सांसद व परिषद के संरक्षक उदय सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों में सात विद्यालय और सात महाविद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के लिए चुना गया। इनमें महाविद्यालय स्तर से श्रेयाश्री, शैल कुमारी और गुलाम मुस्तफा को प्रथम पुरस्कार के रूप में पचास-पचास हजार रुपये का नगद चेक दिया गया।

विद्यालय स्तर के लिए गौरव भारद्वाज, मो.आरिफ एवं रोहित कुमार को पचीस-पचीस हजार रुपये, प्रेम कुमार, निहारिका निगम को तीस-तीस हजार रुपये, सम्मी कुमारी एवं सोनम कुमारी को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये तथा रोशन कुमार को दस हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493