कश्मीर घाटी में भीषण शीतलहर का प्रकोप जारी

श्रीनगर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को भीषण शीतलहर जारी है। इससे एक दिन पहले बर्फबारी के बाद मौसम की स्थिति में सुधार हुआ था।

श्रीनगर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को भीषण शीतलहर जारी है। इससे एक दिन पहले बर्फबारी के बाद मौसम की स्थिति में सुधार हुआ था।

मौसम कार्यालय ने कहा कि जम्मू संभाग में धूप खिली रही जबकि घाटी में आसमान में बादल छाए रहे।

मौसम कार्यालय ने घाटी में 19 से 23 जनवरी तक भारी बर्फबारी की संभावना जताई है।

ठंड बढ़ने व सड़कों के फिसलन भरी होने के कारण श्रीनगर शहर व घाटी के कुछ अन्य स्थानों पर कुछ ही यात्री बाहर दिखाई दिए।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि पहलगाम व गुलमर्ग में तापमान क्रमश: शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे व शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.0 डिग्री नीचे व कारगिल में शून्य से 20.2 डिग्री नीचे रहा।

जम्मू एवं कश्मीर में द्रास शहर में तापमान शून्य से 22.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 5.4 डिग्री, बटोटे में 0.6 डिग्री, बनिहाल में 0.8 व भदेरवाह में शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493