श्रीनिवास रेड्डी का तेलंगाना विधानसभा का अध्यक्ष चुना जाना तय

हैदराबाद, 17 जनवरी (आईएएनएस)। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी का तेलंगाना विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने श्रीनिवास रेड्डी को टीआरएस की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में नामित किया है, जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस, एआईएमआईएम और अन्य पार्टियों ने रेड्डी का समर्थन किया है।

विधानसभा के अधिकारियों ने कहा, “श्रीनिवास रेड्डी के नामांकन भरने के समय केसीआर, कांग्रेस व एआईएमआईएम के नेता भी उनके साथ थे। इस पद के लिए किसी और ने नामांकन नहीं भरा है।”

विधानसभा अध्यक्ष का औपचारिक चुनाव शुक्रवार को होगा।

केसीआर के पहले मंत्रिमंडल में कृषि मंत्री रहे श्रीनिवास रेड्डी को दिसंबर में यहां हुए चुनाव में निजामाबाद जिले के बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से दोबारा जीत मिली।

श्रीनिवास रेड्डी तेलंगाना विधानसभा के दूसरे अध्यक्ष होंगे। पहले विधानसभा अध्यक्ष मधुसूदन चारी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493