श्रीनगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शनिवार से भारी बर्फबारी शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 18 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शनिवार से भारी बर्फबारी शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि बर्फबारी का असर 23 जनवरी तक धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा।
डिविजनल एडमिनिस्ट्रेशन ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में न घूमें, पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सामान साथ रखें क्योंकि इस अवधि के दौरान हवाई और जमंीनी कनेक्टिविटी प्रभावित होने की आशंका है।
श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 10.3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लेह में तापमान शून्य से 15.6 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 19.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, कटरा में 6.3 डिग्री, बटोटे में 2.5 डिग्री, बनिहाल में 0.7 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath