सल्तनत और संविधान में भरोसा रखने वालों के बीच होगा : उप्र के मंत्री

भोपाल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा लेाकसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतं़त्र देव सिंह ने कहा है कि अगला लोकसभा चुनाव ‘सल्तनत और संविधान पर भरोसा रखने वालों के बीच है।’

लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी और दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपायाय के साथ स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जो आजादी के बाद से आज तक लगातार झूठ बोलती रही है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के कार्यकाल में देश में विकास की धारा बही, लेकिन कांग्रेस झूठ बोलती रही।

उन्होंने कहा कि कितने ही ऐसे काम हैं, जो देश में पहली बार स्व़ अटल बिहारी की सरकार के दौरान किए गए। प्रधानमंत्री सड़क योजना, एक्सप्रेस हाइवे, स्वíणम चतुर्भुज, पोखरण विस्फोट, कारगिल विजय, सशस्त्र सेनाओं को सम्मान दिया जाना आदि ऐसे काम हैं, जिन्हें पं़ नेहरू से लेकर दिवंगत राजीव गांधी तक की कांग्रेस सरकारें नहीं कर पाई थीं और अटल बिहारी की सरकार ने उन्हें पहली बार साकार किया।

सिह ने कहा कि देश के गौरव अटल बिहारी को अगर दोबारा मौका मिल जाता, तो देश का नक्शा बदल जाता, लेकिन कांग्रेस ने अपने झूठ, जातिवाद, धनतंत्र, लाठीतंत्र, तुष्टिकरण जैसे हथकंडों का उपयोग कर अटल बिहारी की सरकार को हटा दिया।

सिह ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता मिला है, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक दिन छुट्टी नहीं ली। जो देश के सवा सौ करोड़ लोगों के लिए समíपत होकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं। उन्होंने सारी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। यही वजह है कि दुनिया के विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष जब भारत आते हैं, तो कोई गंगा आरती करता है, तो कोई योग करता है। लंदन जैसे शहर में आज जब प्रधानमंत्री मोदी जाते हैं, तो भारतमाता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंजते हैं।

स्वतंत्र देव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक एक नए भारत का सपना देखा है, जो गरीबी, गंदगी, बीमारी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, तुष्टिकरण, बेरोजगारी से मुक्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493