बिहार में धूपभरी सुबह

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मौसम साफ है और धूप निकली है। इस बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

बिहार की राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले चार-पांच दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।

अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, गया का 6.9 डिग्री और पूर्णिाया का 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493