मेक्सिको सिटी, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको के कान्कुन शहर में बंकूधारियों ने एक घर में हो रही पार्टी में शामिल हुए सात युवकों की हत्या कर दी।
स्टेट प्रॉसिक्युटर ने यह जानकारी दी।
क्विंटाना रू अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि रविवार को सुबह 5 बजे नरसंहार की जानकारी मिली।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बंदूकधारियोंने कान्कुन के सबसे गरीब इलाकों में से एक में एक घर पर हमला कर दिया।
हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि यह ड्रग तस्करों का विवाद हो सकता है।
उन लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध ड्रग व्यापार करने के संबंध में अपना दबदबा कायम करने को लेकर जलिस्को नूवा जनरेशन कार्तेल, लॉस जेतास कार्तेल और अन्य गिरोहों के बीच विवाद छिड़ा हुआ है।
dharmpath.com dharmpath