मप्र की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा करेगी पुतला दहन

भोपाल, 21 जनवरी – मध्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सोमवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के पुतलों का दहन करेगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, “राज्य की कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। बीते 15 साल से नक्सलवाद सिर नहीं उठा पाया था, मगर बालाघाट में एक बार फिर नक्सली सक्रिय होने लगे है। वहीं इंदौर में कारोबारी की हत्या होती है, मंदसौर में नगर प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार और बड़वानी में मनोज ठाकरे की हत्या कर दी जाती है।”

सिंह के अनुसार, “राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा चुप नहीं रहने वाली। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसी के तहत आज (सोमवार को) भाजपा ने दोपहर दो बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस सरकार का पुतला दहन करने का फैसला किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493