वह मुर्दा समझ रहे हैं, उन्हें कहो मैं मरा नहीं हूं : लालू

पटना, 21 जनवरी (आईएएनएस)। चर्चित चारा घोटाले के कई मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को बिना किसी का नाम लिए इशारों ही इशारों में उन लोगों को सचेत किया, जो लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। लालू ने कहा कि जो लोग मुझको मुर्दा समझ रहे हैं, उन्हें कहो कि अभी वे मरे नहीं हैं।

लालू ने एक पत्रिका के अंक को शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से शायराना अंदाज में टवीट कर लिखा, “अभी गनीमत है सब्र मेरा, अभी लबालब भरा नहीं हूं, वह मुझको मुर्दा समझ रहा है, उसे कहो मैं मरा नहीं हूं।”

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के कई मामले में लालू झारखंड की एक जेल में सजा काट रहे हैं। फिलहाल अपनी बीमारी को लेकर वे रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

बिहार में राजद नीत महागठबंधन के नेता लोकसभा में सीट बंटवारे को लेकर लगातार लालू से मिलने वहां पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिना लालू की हरी झंडी के महागठबंधन में सीट बंटवारा आसान नहीं है।

गौरतलब है कि लालू ट्विटर के माध्यम से विरोधियों पर निशाना साधते रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493