जम्मू एवं कश्मीर में भारी बारिश, बर्फबारी

श्रीनगर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू संभाग में मंगलवार को लगातार बारिश और कश्मीर घाटी में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। बुधवार से मौसम में सुधार की संभावना है।

श्रीनगर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू संभाग में मंगलवार को लगातार बारिश और कश्मीर घाटी में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। बुधवार से मौसम में सुधार की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले 24 घंटों में जम्मू संभाग में बारिश और घाटी में बर्फबारी हुई।

अधिकारी ने कहा, “मंगलवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा और कल के बाद से मौसम में सुधार की संभावना है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में शून्य से 0.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4 डिग्री नीचे रहा।

कारगिल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वही, लद्दाख के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे और लेह का तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया।

जम्मू का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 6 डिग्री, बटोटे का शून्य से 2.1 डिग्री नीचे, बनिहाल का शून्य से 0.1 डिग्री नीचे और भदरवाह का शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493