नवाजुद्दीन सिद्दीकी हमारे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक : शूजीत सरकार

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक शूजीत सरकार ने फिल्म ‘ठाकरे’ में बेहतरीन अभिनय के लिए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ की है और उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक कहा है।

सरकार ने गुरुवार को ट्वीट किया, “फिल्म ‘ठाकरे’ दिखाती है कि कैसे एक कलाकार शक्तिशाली राजनेता बनता है। हमारे बेहतरीन कलाकारों में से एक नावजुद्दीन बाघ की दहाड़ते हैं।”

फिल्म में नवाजुद्दीन दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब ठाकरे के किरदार में हैं, जो शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

अभिजीत पानसे निर्देशित और नेता संजय राउत द्वारा लिखित फिल्म में अमृता राव बालासाहेब की पत्नी मीनाताई के किरदार में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493