पेरी एडवर्डस ने जेसी नेल्सन के प्रेमी की प्रशंसा की

लंदन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका पेरी एडवर्ड्स ने अपने बैंड ‘लिटिल मिक्स’ की सदस्य व सबसे अच्छी दोस्त जेसी नेल्सन के प्रेमी की प्रशंसा कर कहा कि वह काफी अच्छे हैं।

लंदन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका पेरी एडवर्ड्स ने अपने बैंड ‘लिटिल मिक्स’ की सदस्य व सबसे अच्छी दोस्त जेसी नेल्सन के प्रेमी की प्रशंसा कर कहा कि वह काफी अच्छे हैं।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, शो ‘कैपिटल ब्रेकफास्ट विद रोमन केंप’ में पेरी ने अपनी सबसे अच्छी मित्र नेल्सन और उनके प्रेमी क्रिस ह्यूज के बेहतर होते संबंधों की पुष्टि की।

नेल्सन और क्रिस ह्यूज के बारे में केंप द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “वह वास्तव में काफी अच्छे हैं।”

नेल्सन और उनके प्रेमी ने हाल ही में पुष्टि कर कहा था कि वह एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं। वह दक्षिण लंदन के रेस्तरां में एक-दूसरे को किस करते नजर आए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493