रायपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात पंडवानी गायिका को पद्म विभूषण और छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बचाने तथा संवर्धन में योगदान देने वाले अनूप रंजन को पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी।
रायपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्रख्यात पंडवानी गायिका को पद्म विभूषण और छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बचाने तथा संवर्धन में योगदान देने वाले अनूप रंजन को पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीजन बाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजदूत हैं, वह छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। हमें उन पर गर्व है। तीजन बाई ने महाभारत की कथाओं पर आधारित छत्तीसगढ़ की लोक गीत-नाट्य की विशिष्ट शैली पंडवानी को न केवल देश में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान और प्रसिद्धि दिलाई है। तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला एवं संस्कृति को और अधिक समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बचाए रखने और उसके संवर्धन में योगदान देने वाले अनूप रंजन पाण्डेय को पद्मश्री सम्मान के लिए चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार हबीब तनवीर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अनूप रंजन पाण्डेय ने रंगमंच तथा विविध कला क्षेत्रों के माध्यम से अनेक प्रयोग एवं कार्य किए। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के साथ-साथ राज्य की अन्य बोलियों के माध्यम से भी यहां की कला एवं संस्कृति को समृद्ध किया। बस्तर के विविध पारम्परिक नृत्यों को जोड़कर उन्होंने बस्तर बैंड के माध्यम से जो कार्य किए उसने यहां की लोक कला संस्कृति को विशिष्ट पहचान दी।
dharmpath.com dharmpath