पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अपराह्न् 1.35 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर में मोर्टार से गोले दागे।

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने इस गोलाबारी का कड़ाई से जवाब दिया। हमारी तरफ कोई नुकसान नहीं हुआ है।”

पाकिस्तान ने शनिवार को पुंछ जिले में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इसके बाद भारतीय सेना ने गणतंत्र दिवस पर मिठाइयों का आदान-प्रदान रद्द कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493